फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेऊर गांव के पास मोतीपुर तिराहे पर बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी अविनाश दुबे (32) अपने साथी राहुल कन्नौजिया (18) के साथ मड़ियाहूं बाजार से घर लौट रहे थे। सेऊर गांव के पास मोतीपुर तिराहे पर विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी मड़ियाहूं पहुचाया, जहां डॉक्टरों ने अविनाश दुबे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल कनौजिया को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान लोगों ने दूसरे बाइक सवार भदोही निवासी मनोज पांडेय को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें