फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा/सिकरारा। बक्शा और सिकरारा थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लाइनबाजार थाना क्षेत्र के इब्राहीमाबाद गांव के अनिल कुमार (32) व शैलेश उर्फ पुन्नू यादव (33) रात्रि में बक्शा निवासी रामआसरे यादव के यहां शादी में आए थे। यहां निमंत्रण करके दूसरे वैवाहिक समारोह में भाग लेने के लिए बाइक से बदलापुर की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
अयोध्या जिले के बेगमगंज रौनाही निवासी अर्जुन निषाद एवं सुल्तानपुर जिले के बदरुद्दीनपुर निवासी इंदल जौनपुर से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे थे। सवंसा विद्युत उपकेंद्र के समीप विपरीत दिशा में जा रही कार की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के बाबूपुर ( लखौआ) के उमेश यादव (42) ऑटो रिक्शा में घर के छह सदस्यों को बैठाकर बेलवा (मड़ियाहूं) के एक रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। रास्ते में जमुआ की सुगना व भतीजी निशा के साथ गुलजारगंज जाने के लिए ऑटो में बैठ गईं। लगभग 11 बजे ऑटो टेकारी मोड़ से गुलजारगंज की ओर मुड़ रहा था कि जौनपुर से मछलीशहर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित बोलेरो बगल के खेत मे रखी लकड़ी में उलझ कर रुक गयी। लोगों घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अमरेंद्र पांडेय ने गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक उमेश यादव(42) उनकी भतीजी पूजा(15) व भतीजे ऋषभ(18) तथा जमुआ निवासी सुगना(65) को सदर अस्पताल भेजवाया तथा निशा,अन्नू, साधना व प्रियांशू का स्थानीय डॉक्टर के यहां इलाज कराया। बोलेरो को चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें