शाहगंज कूलर में उतरा करंट युवक की मौत मृतक रूपेश की फाइल फोटो
शाहगंज। क्षेत्र के असरफपुर उसरहटा गांव में देर रात सोते समय अचानक कूलर में करेंट उतरने से युवक झुलस गया। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि असरफपुर उसरहटा गांव निवासी रूपेश कुमार (23) पुत्र राम सूरत शुक्रवार की रात घर में चारपाई के बगल कूलर लगाकर सो रहा था। पिता के मुताबिक उसी दौरान कूलर में उतरे विद्युत करंट की चपेट में आने से झुलस गया। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने करंट की सप्लाई बंद कर उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।