फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत, दो झुलसे......

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार की देर शाम बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। अधेड़ समेत दो लोग झुलस गए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।अहिरौली गांव निवासी अखिलेश सरोज (21) और श्याम प्रकाश चौरसिया (35) दोनों शाम को बाइक से कोतवाली क्षेत्र के रामपुर नद्दी गांव भट्ठे पर कोयला लेने गए थे। लौटते समय रास्ते में बिजली गिरने की चपेट में आकर दोनों झुलस गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्याम प्रकाश चौरसिया को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, काजीपुर बिजली गिरने से इंद्रजीत गौतम (52) गंभीर रूप से झुलस गए। उनका उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें