फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के साहो पट्टी गांव में शनिवार की शाम पंखा हटाते समय करंट के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी विशाल शर्मा (18) अपने घर में रखा स्टैंड वाला पंखा हटा रहा था। इसी दौरान पंखे में करंट उतरने से वह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें