सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में बुधवार की रात वेल्डिंग करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी आत्माराम (27) की सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में वेल्डिंग की दुकान है। रात में करीब दस बजे वह वेल्डिंग का काम कर रहा थे, उसी दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।