फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के औरइला गांव में काली माता मंदिर के समीप स्थित तालाब में डूूबने से युवक की मौत हो गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। काफी मशक्कत से उसका बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।औरइला निवासी महेंद्र मिश्र का पुत्र गौतम (21) अपने साथियों के साथ गांव स्थित काली माता मंदिर के समीप स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। उसे डूबता देख साथी शोर मचाने लगे। मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे तालाब से बाहर निकाला।निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने बड़े भाई के साथ इलाहाबाद में रहकर बीएससी तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था लॉकडाउन के कारण विद्यालय बंद होने से वह इस समय घर आया था। अचानक हुई उसकी मौत से लोग स्तब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें