फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत......

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में लापता किशोर की बृहस्पतिवार की तालाब में लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सचिन विश्वकर्मा पुत्र महंत लाल विश्वकर्मा (17) किसी काम से बुधवार की शाम घर से दूर सिरकोनी बाजार गया था। देर रात तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की शाम गांव के ही तालाब के किनारे घास काटने गई महिलाओं की नजर तालाब में उतराते शव पर पड़ी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकलवाया गया तो पहचान सचिन के रुप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें