फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुंबई में कार की खिड़की में सिर दबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव निवासी युवक की शनिवार को मुंबई में कार की खिड़की में सिर दबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सिद्दीकपुर गांव निवासी मोहम्मद तौफीक के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र विदेश में रहकर कमाई करता है। दो अन्य पुत्र मुंबई में रहकर एक निजी कंपनी में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि तौफीक का सबसे छोटा पुत्र मोहम्मद आमिर(22) शनिवार सुबह कार को लिफ्ट में चढ़ाकर पार्क करने के लिए लेकर जा रहा था। इस दौरान वह कार की खिड़की खोलकर सिर बाहर किया तो खिड़की में उसका सिर फंस गया। इसके चलते मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार शाम जब मृतक का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार शुरू हो गई। आमिर के पिता ने बताया कि अभी हाल ही में आमिर घर आने की तैयारी कर रहा था। मौत की खबर ने अंदर से झकझोर कर रख दिया है। देर शाम परिजनों ने सिद्दीकपुर स्थित कब्रिस्तान में शव को दफन करवा दिया।
युवक की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत

गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मनिहा गांव निवासी ऑटो चालक हरियाणा में शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को शव घर पहुंचते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोविंदपुर मनिहा निवासी संदीप राजभर(30) पुत्र सियाराम राजभर हरियाणा के फरीदाबाद में ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार की सुबह ऑटो रिक्शा पंचर हो जाने के कारण वह सड़क के किनारे ऑटो रिक्शा खड़ाकर उसका पहिया बदलने के लिए खोल रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप उसे धक्का मारते हुए निकल गई। आस-पास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर परिजन रविवार को घर पहुंचे तो घर पर रोना पीटना मच गया। संदीप के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता अविवाहित पुत्र था। उसकी छोटी बहन की शादी हो चुकी है परिवार में अब सिर्फ उसकी मां सुमित्रा ही बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें