फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के छतरीपुर घाट के पास गोमती नदी में डूबे युवक का शव बरामद किया गया। सोमवार दोपहर नदी पार करते समय गोमती नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के पांडे पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी पंकज कुमार यादव 22 वर्ष सोमवार सुबह छतरीपुर घाट से होकर कलीचाबाद की तरफ जा रहा था। वह घाट पर पहुंचा तो नाव दूसरे छोर पर थी। बाइक नदी किनारे खड़ी कर तार के सहारे दूसरे छोर पर जाने लगा। वह बीछ धारा में पहुंचा तभी हाथ से तार छूट गया और वह नदी में डूबने लगा। आस पास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उसका पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश की। शाही पुलस और आस पास इलाकों में भी जाल डालकर गोताखोर युवक की तलाश में जुटे थे। दूसरे दिन मंगलवार को युवक का शव घटना स्थल से सौ मीटर आगे बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें