गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के कुकुहा गांव के पास अज्ञात वाहन के धक्के से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही इस बात की जानकारी गांव में हुई तो गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गांव निवासी सूर्य प्रकाश सोनकर उर्फ गुड्डू सोनकर किसी कार्य वश कुकुहा गए थे। पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे सूर्य प्रकाश सड़क के किनारे ही घायल अवस्था में पड़े थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। जहां लोगों ने उसको इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सूर्य प्रकाश ने करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। मृतक तीन बच्चों के पिता है। घर पर रह कर खेती कर जीवन यापन करते थे।