फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के कुसहा गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। केराकत कस्बा निवासी संतोष कुमार कसौंधन (42) अपने भतीजे निखिल (30) व पुत्र आलोक (18) के साथ मंगलवार को बाइक से आजमगढ़ के बिंद्रा बाजार में एक जन्मदिन समारोह में गए थे। बुधवार की सुबह वापस घर आ रहे थे। बाइक निखिल चला रहा था। कुसहा गांव के सामने बाइक अचानक सामने आ गए एक कुत्ते से टकरा गई। ऐसे में संतोष व आलोक जहां खाई में गिरे वहीं निखिल सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले जाया गया। जहां निखिल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें