फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सूरत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सूरत में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर जौनपुर के एक युवक की मौत हो गई। शव का दाह संस्कार सूरत में ही कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, विकास बिंद (22 वर्ष) सूरत में किसी साड़ी कंपनी में काम करता था। रात को ड्यूटी से छूटने के बाद वह घर नहीं गया तो आसपास के लोगों ने खोजबीन शुरू की। पुलिस को सूचना दी गई। तब जानकारी हुई कि सूरज ट्रेन से कट गया था। उसकी मौत की खबर सुनके उसके भाई व अन्य जो उसके साथ सूरत में रहते थे, सब दहल गए। शुक्रवार को सुबह सूरत में ही उसका दाहसंस्कार कर दिया गया। जौनपुर में उसके घर पर मां फूलपत्ती और भाभी राजकुमारी और भाई के तीन छोटे बच्चे ही रहते हैं। विकास बिंद तीन भाईयों राकेश, नन्हकू के बाद सबसे छोटा था। पूरा परिवार सूरत में 25 साल पहले जा कर बस गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें