कोल्ड स्टोर के पास गेहूं के बोरे के नीचे दबने से शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई है। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सराययूसुफ गांव निवासी हरिराम के घर मड़ाई कराने के बाद गेहूं के बोरे का लाट लगाकर रखा गया था। उसी से सटकर रखी चारपाई पर रवि (20) वर्ष पुत्र हरिराम लेटकर मोबाइल चला रहा था। अचानक गेहूं भरा बोरा खिसककर उसके सीने पर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गया। कुछ दूर पर बैठे परिजन उसे बोरे के नीचे से निकालकर सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर लेखपाल व पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।