फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नड़ार गांव में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। संयोग ही था कि जिस वक्त मकान की दीवार ढही उसके थोड़ी देर पहले ही परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकले थे।
विज्ञापन

नडार गांव निवासी पंचमराम सरोज के पुत्र सर्वेश सरोज अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर निकल चुके थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। सर्वेश दीवार के मलबे में दब गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें मलबे से बाहर निकालकर पीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टर ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। उन्हें लेकर परिजन प्रयागराज जा रहे थे। तभी रास्ते में ही सर्वेश की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें