फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मालगाड़ी के सामने कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी लखनऊ रेल प्रखंड पर रविवार को एक युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन

घटना रविवार को करीब 11 बजे दिन की है। घनश्याम यादव (30) पुत्र बाबू राम यादव निवासी थलोई मछली शहर बाइक से गोधुंवा बाजार के पास पहुंचा और रेलवे ट्रैक के बगल बाइक को खड़ी कर दिया। कुछ ही देर के बाद वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। लोग दौड़े तब तक युवक का शरीर कई टुकड़ों में कट गया था। जेब से मिले मोबाइल और मोटरसाइकिल के नंबर से युवक की पहचान की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की तहकीकात के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन भी मौके पर पहुंचे और दहाड़ मारकर रोने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसकी वजह से आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें