फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया जूता पॉलिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ओलंदगंज चौराहे पर जूता पॉलिश कर बेरोजगारी का विरोध जताया। केंद्र सरकार को रोजगार और महंगाई के मुद्दे पर पूरी तरफ विफल बताते हुए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन यह वादा जुमला निकला। मोदी सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी दर 45 वर्षों का रिकार्ड तोड़ चुकी है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर पांच में दो युवा बेरोजगार है। 20 से 34 वर्ष की आयु के 40 प्रतिशत लोग शिक्षा, रोजगार या प्रशिक्षण से दूर हैं। पिछले पांच वर्षों में पांच करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। मोदी सरकार न केवल अपने वादों को पूरा करने में विफल रही, बल्कि लगातार झूठ बोला और डेटा में हेरफेर किया। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मो.साजिद मानू, राजकुमार गुप्ता, जयमंगल यादव, प्रमोद यादव, पवन पटेल, चंद्रकेश प्रजापति, रोहित यादव, मो. अजमल, मो. हैदर, विवेक यादव, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें