फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में फंदा लगाकर युवक ने दी जान, पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर मछलीशहर क्षेत्र के कान्हापुर निवासी एक युवक ने शुक्रवार को मुंबई में खुदकुशी कर ली। पिता ने सिकरारा पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार पूछताछ करने की वजह से वह तनाव में था। पुलिस ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

कान्हापुर गांव निवासी गया प्रसाद (32) कबाड़ का काम करता था। जुलाई में उसकी दुकान से पुलिस ने कुछ चोरी की बाइक और कटे हुए सामान बरामद करने की आरोप लगाते हुए उसका चालान कर दिया था। अगस्त में जमानत पर छूटने के बाद बहन के यहां मुंबई चला गया। वहीं पर शुक्रवार को उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पिता लालता प्रसाद का कहना है कि सिकरारा थाने की पुलिस अक्सर घर पर धमक जाती थी। मोबाइल, ट्रैक्टर की बैट्री और गैस सिलिंडर पुलिस ले गई , जिसे लौटाया ही नहीं। दो दिन पहले कुछ पुलिसकर्मी उनकी कपड़े की दुकान पर आए और गया प्रसाद के बारे में पूछताछ करे लगे। पूरे परिवार का नाम और मोबाइल नंबर नोट किया। पुलिस वालों ने गैंगस्टर लगाने की भी धमकी दी थी। इन बातों से वह बेहद तनाव में था. गया के भाई ने सोशल मीडिय पर भी पोस्ट डालकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोप को बताया निराधार
पुलिस ने एक विज्ञप्ति में आरोपों को निराधार बताया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि गया सिकरारा थाने का वांछित नहीं है। पुलिस का उससे कोई लेनादेना नहीं है। थाना प्रभारी सिकरारा विवेक तिवारी ने कहा कि पुलिस ने उसके परिवार पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया है। आरोप निराधार है। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की थी। किसी पर कोई दबाव नहीं डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें