करीब तीन घंटे तक युवक तेज धूप में टावर पर चढ़ा रहा। उसकी मां और गांव के लोग लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। सूचना मिलने पर तहसीलदार सदर, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार, फायर ब्रिगेड टीम और राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद युवक नीचे उतरने लगा, लेकिन इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा।
गंभीर रूप से घायल श्रीप्रकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।