फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गांजा व नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने फतेहगंज डिहजहनिया गांव के पास से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन किलो सात सौ ग्राम गांजा और एक लाख 36 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में गश्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि तीन लोग क्षेत्र के अलीगंज, शंभूगंज, फतेहगंज आदि बाजारों में गांजे की आपूर्ति करते हैं। वहीं लोग कहीं आपूर्ति के लिए क्षेत्र में हैं। उपनिरीक्षक गोपालजी तिवारी व करमुल्ला के साथ फतेहगंज डीहजह्निया के पास पहुंचे तो झोले के साथ तीन युवक आते मिले। पुलिस ने उन्हें बुलाया तो भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने एक को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दो भाग गए। आरोपी के पास से जो झोला मिला उसमें तीन किलो सात सौ ग्राम गांजा और एक लाख 36 हजार रुपये नकदी बरामद किया गया। युवक ने अपना नाम विकास यादव निवासी डीहजहनिया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें