गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जौनपुर आजमगढ़ बाईपास मार्ग के पिलखुंवा मोड़ के पास से मंगलवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को गांजा के साथ गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया है कि गौरा चौकी इंचार्ज रामजी सैनी ने उमाशंकर सिंह और हरेंद्र यादव के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी पिलखुंवा मोड़ के पास है, जो कहीं भागने की फिराक में था। इस सूचना पर मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास झोले में डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अबु कैश उर्फ करिया उर्फ आलमर निवासी बक्सपुर थाना बरदह आजमगढ़ बताया।