फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की तेरहवीं के दिन बड़े की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार के लोगों समेत ग्रामीण गमगीन तो थे ही, इस बीच जलालपुर के केशवपुर गांव में चंद दिनों के अंतराल में दो भाइयों की मौत हो गई। पहले छोटे भाई ने दम तोड़ा और ठीक तेरहवें दिन बड़े भाई की जान चली गई। दोनों ही भाई बीमार थे। उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या थी। एक-एक कर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव सकते में हैं।
विज्ञापन

केशवपुर गांव निवासी विनोद सिंह (50) इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में ड्यूटी करने के बाद घर आने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर दी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 18 अप्रैल को अस्पताल ले जाया गया। जहां ऑक्सीजन उपलब्ध न होने से उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। बड़े भाई शिवप्रकाश (52) की देख-रेख में अंतिम संस्कार हुआ। परिवार त्रयोदयाह कार्यक्रम में जुटा था। इस बीच तीन दिन पहले उनकी भी तबीयत खराब हो गई। सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। यहां भर्ती कर उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को छोटे भाई विनोद सिंह के तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। दोपहर में शिवप्रकाश के मौत की खबर पहुंच गई। यह सुनते ही परिवार बदहवास हो गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। महज 13 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें