कोतवाली क्षेत्र के इटाएं बाजार के पास बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। युवक फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के काशीपुर उदारे निवासी ख्वाजा हसन (26) बाइक से फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का काम करता था। मंगलवार को दिन में 11 बजे के करीब जब वह फेरी लगाते हुए इटाएं बाजार के पास पहुंचा। इसी दौरान वह लड़खड़ा कर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। ग्रामीण उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।