फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंजान नंबर से फोन आया और एक विवाहिता की बलिया निवासी युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या प्रेमिका ने प्रेमी से बुलाया और प्रेमी भी उससे मिलने के लिए बुधवार की रात में ही बलिया से ट्रेन पकड़ लिया। जब वह प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर और रात में पुलिस उसे हवालात में डाल दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब युवक को पकड़ा तो उसने बताया कि मार्च के महीने में एक रांग नंबर से फोन आया। उसी समय से दोनों एक दूसरे बात करने लगे। समय का पता नहीं चला और बातचीत दोस्ती और प्यार में बदल गई। फिर महिला ने बुलाया तो वह बलिया से गोदिया एक्स से महिला के बताए गांव पहुंचा। वह गांव में पहुंचने तक मोबाइल पर लोकेशन देती रही। जब रात को 11 बजे उसके घर के पास पहुंचा तो महिला मोबाइल बंद कर ली। इधर-उधर भटक रहा था तभी ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ करनी शुरू कर दी। जब लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पिटाई भी शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें