लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया बाजार में शुक्रवार की रात में बरामदे में सो रहे युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया निवासी विष्णु चौहान पुत्र अनिरुद्ध चौहान शुक्रवार को रात में खाना खाकर अपने बरामदे में सोया था। देर रात में लगभग चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने विष्णु चौहान के ऊपर चाकू से वार कर घायल कर दिया। विष्णु चौहान (19) गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। युवक के चेहरे और शरीर में गंभीर चोट आई है। सीओ सिटी देवेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।