फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार का गेट खोल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज मार्ग पर शनिवार की रात करीब 11 बजे कार का गेट खोल रहे युवक को ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के गल्ला मंडी साहबगंज निवासी आदित्य जायसवाल उर्फ तन्नु (28) पुत्र अखिलेश जायसवाल बीती रात प्रयागराज मार्ग पर नगर स्थित चौक के पास कार खड़ी कर दाहिनी ओर चाउमीन खरीदने चले गए। चाउमीन लेने के बाद वह अपनी कार के पास आया और कार का अगला दरवाजा जैसे ही खोला पीछे से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से उसे एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर परिजन उसे प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आदित्य भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह कोरियर का काम करता था। इसकी शादी नहीं हुई थी। ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस पहुंची तो परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े थे। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें