फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शराब पीने के बाद विवाद में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के सरायममरेज थानाक्षेत्र के सोरो गांव निवासी पंडित बनवासी के पुत्र बबलू और अनिल बनवासी पुत्र प्रभु बनवासी के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को प्रयागराज-जौनपुर मार्ग से तरहटी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 30 अगस्त को वे गारियांव बाजार स्थित शराब की दुकान पर गए थे। वहां शराब पीने के बाद लौटते समय लालजी धोकार के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप लगाया कि लालजी ने दोनों के साथ गाली-गलौज की। इसी दौरान धक्का-मुक्की में लालजी पीछे की ओर गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे पास के पानी भरे गड्ढे में डुबो दिया और चले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, कांस्टेबल जाकिर हुसैन, हेड कांस्टेबल नीरज यादव और महिला आरक्षी सिम्मी शुक्ला शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें