फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मारपीट में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव में बच्चों के विवाद को लेकर चले लाठी डंडे से एक युवक घायल हो गया। सिर में लगी चोट से वह जख्मी हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी राम अवध गुप्ता का आरोप है कि मंगलवार की शाम छह बजे उसका पुत्र राजकुमार गुप्ता राजपुर रुखार के बगीचे में टहल रहा था। तभी बच्चों के विवाद को लेकर ग्राम भिटहा नाहरपुर के सागर राम गौतम के लड़के और उसी गांव के दो-तीन अन्य लड़कों ने उसके लड़के को लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दूसरे पक्ष के राम सागर गौतम ने आरोप लगाया कि बगीचे में बच्चे खेल रहे थे। राजकुमार नशे में धुत होकर गाली गलौज देने लगे जिसका विरोध करने पर मारपीट शुरू हुई। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें