फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार को देर शाम एक कमरे में युवक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बबुरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव (46) घर से दूर पाही पर बने अपने आवास पर रहते हैं। राजेंद्र अपनी पत्नी आशा तथा 17 वर्षीय पुत्री खुशी को अपने ससुराल तड़सरा पहुंचे दिए थे। बेटा प्रिंस यादव प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करता है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राजेंद्र के एकांत में बने घर के पास खूंटे पर बंधे पशु चिल्ला रहे थे। किसी ने जाकर आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। कमरे में झांक कर देखा तो राजेन्द्र पंखे में बंधे रस्सी के फंदे पर लटक रहे थे। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उधर, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने शव को नीचे उतरवाकर क र पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला आत्महत्या का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें