बक्शा। क्षेत्र के अलीगंज बाजार निवासी 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। बाजार निवासी सोमारू गौड़ का 18 वर्षीय पुत्र शनी गौड़ बाजार में चाउमीन, चाट की दुकान चलाता था। रविवार दोपहर शनी सोने की बात कह कमरा बंद कर लिया। लेट हुआ तो दोपहर करीब एक बजे भाई ने खिड़की से देखा तो शनी गाटर में लगे कूल्हे में रस्सी के सहारे लटक रहा था। शोर मचाने पर पहुंचे परिजन पड़ोसियों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। घटना से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि चार भाइयों में शनी सबसे छोटा था। फांसी लगाने का कोई वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।