फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीली नदी में डूबा युवक, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र पहितियापुर पुल के पास मंगलवार की देर शाम पीली नदी में नहाते समय युवक नदी में डूब गया। पुलिस ग्रामीणों की मदद से तलाश में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था।
विज्ञापन

बदलापुर कस्बे के सरोखनपुर निवासी प्रहलाद खरवार का पुत्र शिवकुमार (22) अपने दो साथियों के साथ पीली नदी में बने चेकडैम के पास मंगलवार शाम को नहाने गया था। जहां नहाते समय शिवकुमार डूबने लगा। तेज बहाव के चलते वह पानी की धारा में बह गया। साथियों ने शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गए। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें