फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से घायल युवक की तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
सिकरारा।---अर्जुन प्रजापति (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सिकरारा। पांडेयपुर गांव के पास तीन दिन पहले मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीटकर गनापुर गांव निवासी अर्जुन प्रजापति (20) को घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर करने की तैयारी कर रहे थे कि अर्जुन ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि गनापुर गांव निवासी हंसराज उर्फ सोनू प्रजापति ने शनिवार की देर रात तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनका छोटा बेटा अर्जुन प्रजापति (20) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने दोस्त लवकुश सरोज और रतन सरोज के साथ बाइक से सिकरारा से घर लौट रहा था। पांडेयपुर गांव के पास पुरानी रंजिश में गांव के ही विनय यादव और सतीश यादव ने उसे रोक लिया। दोनों ने लाठी-डंडे से अर्जुन की पिटाई कर दी। मारपीट में अर्जुन के सिर, गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही सीओ सदर परमानंद कुशवाहा और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को मर्चरी भिजवाया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रात में ही विनय यादव और सतीश यादव के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें