फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: खंभे पर चढ़े युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
शाहगंज- बिजली का तार ठीक करने पोल पर चढा युवक करंट लगने से मृत सोनू गौतम की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
शाहगंज। बड़ागांव क्षेत्र में रविवार की सुबह लाइन फॉल्ट ठीक करने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़े सोनू गौतम (28) की करंट लगने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता लालता प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी राजनाथ बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है। बड़ागांव अनुसूचित जाति बस्ती निवासी सोनू गौतम रविवार की सुबह पड़ोसी राजनाथ बिंद के घर लाइन फॉल्ट ठीक करने के लिए गया था। परिजनों का आरोप है कि राजनाथ ने सोनू पर दबाव बनाया और धमकी देकर बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने के लिए मजबूर किया। सोनू बिजली के खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह करंट लगने से बिजली के खंभे से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें