फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के परसनी गांव में पुलिया के समीप रविवार की सुबह बोलेरो ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परसनी गांव का निवासी सोनू गौतम (30) दर्जी का काम करता है। रविवार को सुबह वह सिलाई के लिए जरूरी सामान लेने शिकारपुर बाजार साइकिल से जा रहा था। पुलिया के पास तेज गति से आ रही बोलेरो ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। सोनू साइकिल समेत खंदक में गिर गया। बोलेरो चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब खंदक में पड़े साइकिल सवार पर पड़ी तो लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू किया। ग्रामीणों ने सोनू की पहचान की और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



सोनू की मौत से पांच वर्षीय पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों ने बताया कि सोनू दो भाई हैं। दोनों अलग-अलग कामकाज करके अपने अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। सोनू की पत्नी रेशम गौतम ने बताया कि वह सोनू को काम पर जाने से मना कर रही थी। लेकिन जरूरी काम बता कर सोनू चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें