फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जंगली जानवर के हमले से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के मानपुर गांव (गैरवांह) में बृहस्पतिवार को सुबह शौच के लिए गए युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मानपुर निवासी प्रदीप (25) पुत्र मंगला प्रसाद सिंह प्रयागराज में पढ़ाई करता था। दो दिन पहले वह गांव आया था। बृहस्पतिवार की सुबह वह घर से शौच के लिए कुंवर नदी की तरफ गया था लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई तो उसे खोजने निकले। घर से करीब 150 मीटर दूर नदी किनारे वह गंभीर रूप से घायलावस्था में मिला। उसके पेट व गर्दन पर गंभीर रूप से घाव थे। परिजन उसे शाहगंज एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में चर्चा है कि जंगली जानवर ने उस पर हमला कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस बाबत अरसिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें