मड़ियाहूं। बारीगांव नेवादा स्टेशन के पास मंगलवार की रात 8.30 बजे के लगभग रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार किलोमीटर संख्या 26/2/3 के पास ट्रैक के किनारे युवक मृत अवस्था में पड़ा था। उसके दाएं हाथ पर विक्रम दिनेश और पर्वता दीना पटेल गुदा हुआ था। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान दिनेश मालवीय (30) निवासी कड़ाई गांव, पोस्ट मैतूर, थाना महीतपुर, जिला उज्जैन, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दिनेश जौनपुर से रायबरेली जा रहे थे। पुलिस को आशंका है कि यात्रा के दौरान वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए होंगे। इससे मौत हो गई होगी। संवाद