शाहगंज। ताखा पूरब गांव के पास रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से पलिया गांव निवासी अरविंद गौतम (27) की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अरविंद गौतम रविवार की सुबह ताखा पूरब गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 95/23 के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर एनईआर की आरपीएफ और शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता राम दुलार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि अरविंद मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद