क्षेत्र के पचवल गांव में सोमवार की रात धर्मराज यादव (40) ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव घर की छत पर लगी कुंडी के सहारे लटकता मिला। लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों ने बताया कि धर्मराज अंडे की दुकान कर अपनी आजीविका चलाता था। दो दिन बाद ही भतीजी की शादी है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला है। संवाद