फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दोस्तों के साथ शीतला चौकियां धाम में दर्शन करने गया था युवक, तालाब में डूबने से हुई मौत

Tue, 08 Jul 2025 09:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ धाम में दर्शन के लिए गया था। इसी दौरान वह तालाब में नहाने गया, जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम स्थित तालाब में दोस्तों के साथ दर्शन करने आए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने से मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव का शिवम मौर्य (21) पुत्र विजय मौर्य अपने दोस्त राजन मौर्य और राम सागर के साथ मंगलवार को सुबह शीतला चौकियां धाम में दर्शन के लिए आया। दर्शन से पूर्व तीनों दोस्त चौकियां स्थित तालाब के सीढ़ियों पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी सुबह सवा छह बजे के करीब शिवम ने तालाब में नहाने की इच्छा जाहिर की। शिवम तालाब में नहाने के लिए छलांग लगा दिया और वह तालाब में लगे सुरक्षा रेलिंग को पार कर गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। 

दोस्तों ने शिवम को डूबते देख शोर मचाया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक शिवम मौर्य की तालाब में डूबने से मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर चौकियां चौकी इंचार्ज इश चंद यादव और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने रस्सी कटिया लगाकर शव को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस की सूचना पर भागते हुए परिजन और गांव के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवम दो भाइयों में छोटा था। शिवम गांव के ही एक राजगीर मिस्त्री के साथ लेबर का काम करता था। उसकी मां प्रमिला का रो- रो कर बुरा हाल है। मर्चरी हाउस के सामने लोगों की भीड़ जुटी है। 

थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि शिवम अपने दो दोस्तों के साथ दर्शन के लिए आया था। तालाब में डूबने से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें