फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। बरउद गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की लाठी डंडे से पिटाई कर दी गई और सीमेंट शीट सहित घर के अन्य सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित के चाचा मनीराम ने आरोप लगाया कि बीते सोमवार को पुरानी रंजिश में बरउद गांव निवासी सोनू बिंद, सर्वजीत बिंद, अमित यादव और सलेमपुर निवासी शैलेंद्र गुप्ता ने मेरे भतीजे वीरेंद्र यादव को लाठी डंडे से मारा पीटा। घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि गत मंगलवार को दूसरे पक्ष ने शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि चार युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें