फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मोबाइल एप से घर बैठे जमा कर सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार के निर्देश पर नवंबर 2026 में राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसके तहत पेंशनर घर बैठे मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकेंगे। इसके अलावा नजदीकी डाकघर, जनसेवा केंद्र और साइबर कैफे से भी यह सुविधा मिलेगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर ने बताया कि मोबाइल फोन में आधार फेस आरडी और जीवन प्रमाण एप डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापित करना होगा। इसके बाद पेंशनर का नाम, पेंशन का प्रकार (सेवा या पारिवारिक), संस्तुति प्राधिकारी में राज्य सरकार उत्तर प्रदेश, भुगतान एजेंसी में उत्तर प्रदेश ट्रेजरी सब ट्रेजरी, कोषागार एजेंसी में जौनपुर, पीपीओ नंबर, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड भरना होगा। अंत में फेस स्कैन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोषागार कार्यालय में डाकघर कर्मियों की ओर से हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है। जनसेवा केंद्र, डाकघर, साइबर कैफे या मोबाइल एप से प्रमाण पत्र जमा कराने वाले पेंशनर अपनी जीवन प्रमाण आईडी सुरक्षित रखें। इससे प्रमाण पत्र जमा होने या निरस्त होने की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी।
डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के बाद पेंशनरों को कोषागार आने की आवश्यकता नहीं होगी। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें