फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Wed, 06 Jan 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को पत्रक सौंपा। जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र की अगुवाई में आए कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। मांग की कि ग्रामीण इलाकों में कम से कम 16 घंटे बिजली की आपूर्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन


पार्टी के सिकरारा ब्लाक के संयोजक अमर नाथ यादव ने कहा कि गांव के किसानों की समस्याओं को लेकर बिजली प्रशासन से 16 घंटे बिजली देने की मांग किए गए हैं।

उन्होने चेतावानी देते हुए कहा कि अगर बिजली आपूर्ति दुरूस्त नही किया गया तो हाइडिल पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। किसान प्रकोष्ट के जिलासचिव रधुनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार गांवोें में बीस घंटे बिजली देने के वादे किए मगर विफल साबित हो गए।

अल्पसंख्यक  प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि मैनपुर, इटावा, सैफई और कन्नौज के गांवों में 24 घंटे बिजली मिल रही हैं जबकि हमारे गांवों में दो घंटे भी बिजली नही मिल रही है।
विज्ञापन


सुनील यादव ने कहा कि बिजली न मिलने से किसानों के फसल बर्बाद हो रही हैं। राजेश सिंह ने कहा कि सपा सरकार किसानों से झूठे वादे करके ठगा हैं। इस मौके पर राजाराम पाडेंय, रामआसरे यादव, रमाशंकर यादव, वंशी यादव, सुभाष यादव, इरशाद अहमद, विजय पाल, गोवर्धन पाल, जमुना निषाद,

अंकित यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, यूनुस हाश्मी, चहटू कुम्हार, सद्दाम अली, खुशहाल पाडेंय, अरविंद, चंद्रपाल, खुशदिल, तेरसनाथ, नारायण गुप्ता, राजेंद्र सिंह, रिजवान अहमद, मो. फैजल, डा.अमित श्रीवास्तव, हर्षवर्धन आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें