जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और पेड़ों के महत्व, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में एक जून से दस दिवसीय जन जागरूकता समर कैंप शुरू होगा। इसमें ग्लोबल वार्मिंग, जल का घट रहा स्तर, स्वस्थ जीवन शैली आदि के प्रति जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।
पहले दिन एक जून को चंदन वाटिका एवं तालाब प्रकृति की गोद में विश्राम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सभी को प्रकृति के करीब रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दो जून को सामूहिक सूर्य नमस्कार, ऊर्जा और एकाग्रता का अनुभव एक साथ सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार होगा और एकाग्रता में वृद्धि होगी। पांच जून को प्रकृति का महत्व, ज्ञानवर्धक पेड़ की उपयोगिता पर प्रदर्शनी का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा होगी। इसी दिन रोग निवारण में योग की भूमिका विषय पर चर्चा होगी। पांच जून को ही प्रकृति का महत्व पर प्रदर्शनी, योग साहित्य ज्ञान का अक्षर भंडार का आयोजन होगा। छह जून को विरासत से विकास में योग की भूमिका पर परिचर्चा का आयोजन होगा। दस जून को योग मैराथन स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम में सभी को जोड़ने पर बल दिया जाएगा। 14 जून को योग वाटिका प्रकृति और शांति का आशियाना में प्राकृतिक पार्क विकसित करने पर चर्चा होगी। 18 जून को अंतरराष्ट्रीय योग संगोष्ठी ज्ञान और अनुभव का संगम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। शोधकर्ता अपने ज्ञान और अनुभवों का साझा करेंगे। 21 जून को एक साथ योग संकल्प और सामूहिकता का प्रतीक का आयोजन होगा। इसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालय परिसर में भव्य योग प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।