फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था ने मनाया 41वां वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच ‘यमदग्निपुरम युवा सुधार संस्था’ का 41वां वार्षिक समारेाह नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सपंन्न हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन रहे और अध्यक्षता उद्योगपति अशोक सिंह ने की। समारोह की शुरुआत संस्थापक बाबाधर्मपुत्र अशोक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। यह आयोजन भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव की पावन स्मृति में हुआ। जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक एवं अवकाशप्राप्त डीजीपी रंजन द्विवेदी ने वाट्सअप संदेश में कहा कि संस्था के उद्देश्य और संकल्प देश हित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। अध्यक्ष डा. मो. शमीम अहमद ने युवाओं से देश हित में निष्काम कर्म करने की अपील की। संचालन महामंत्री श्यामल कांत एडवोकेट ने किया। अतिथियों द्वारा 51 बेसहारा विधवाओं को साड़ी दान करने के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां, 7 वर्षीय गूगल गर्ल वैष्णवी श्रीवास्तव सहित 11 लोगों को सम्मानित किया गया। कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, श्याम रतन श्रीवास्तव, विनय कुमार, सरोज कुमार, संजय अस्थाना, मनीष कुमार, सिप्पिन रघंवुशी, जय आनंद, शशि कुमार गुड्डू, सोमेश्वर केसरवानी, प्रशांत पंकज, मनीष सेठी, राजमूर्ति द्विवेदी, भाजपा के नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। अंत में मुख्य संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें