यादवेश इंटर कालेज के मैदान पर चल रही यादवेश क्रिकेट कप प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पैंथर क्रिकेट क्लब नौपेड़वा की टीम ने बलुआ की टीम को हराकर कप पर कब्जा कर लिया। पैंथर क्रिकेट क्लब ने टास जीत कर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 112 रन बनाए।
आशुतोष ने 51 रन बनाए। जवाब में उतरी बलुआ की टीम 67 रन पर ही सिमट गई। दूसरी पारी में पैंथर ने फिर टास जीत कर पहले बैटिंग की। टीम ने 6 विकेट खोकर 82 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी बलुआ की टीम 60 रन पर आल आउट हो गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने विजेता टीम को यादवेश कप और 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उप विजेता टीम को विनोद सेठ ने ट्राफी और 15 हजार नकद देकर सम्मानित किया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार मंगला यादव को दिया गया। दिनेश यादव को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर राजा यादव, राधेश्याम यादव, डा. जनार्दन यादव, बृजेश कुमार, मनोज यादव, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मंगला यादव ने आभार व्यक्त किया।