बरसठी - सीआईएसएफ इंस्पेक्टर मृत विपिन निगम की फाइल फोटो
बरसठी। घाटमपुर गांव निवासी सीआईएसएफ इंस्पेक्टर विपिन निगम (43) का बुधवार को लखनऊ के वेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 10 मई 2025 को सड़क हादसे में घायल हो गए थे। उनके निधन की सूचना से गांव के लोग गमगीन हो गए। परिजनों के अनुसार, 10 मई 2025 को जमालापुर के अटरियां गांव के पास सड़क दुर्घटना में विपिन निगम घायल हो गए थे। वे अहमदाबाद में तैनात थे। शुक्रवार को मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जवानों ने उन्हें सलामी देकर सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। विपिन निगम अपने पीछे पत्नी सुमन, 14 वर्षीय बेटे विशू और बेटी शानू को छोड़ गए हैं।
बरसठी - सीआईएसएफ इंस्पेक्टर मृत विपिन निगम की फाइल फोटो