फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी जांच के बाद ध्वस्त होगा भवन

Mon, 05 Jan 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर के व्यस्ततम इलाके ओलंदगंज में स्थित जर्जर हो चुकी इमारत राजभवन की जांच की। उन्होंने इमारत की तकनीकी जांच के निर्देश मास्टर प्लान विभाग और नगरपालिका के जेई को दिया है। रिपोर्ट के बाद भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित इस पुरानी इमारत को ध्वस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि ओलंदगंज में स्थित राजभवन की इमारत जर्जर हो चुकी है। इमारत के बारजे का हिस्सा आए दिन टूटकर गिरता रहता है। इससे कई लोग घायल हो चुके हैं। तीन साल पहले एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है।

 रविवार को भी बारजे का एक हिस्सा टूट कर गिर पड़ा। हालांकि रविवार का दिन होने के कारण वहां सन्नाटा था, वरना हादसा हो सकता था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, ईओ संजय शुक्ला ने राजभवन की जांच की।
विज्ञापन


एसडीएम ने मास्टर प्लान और नगरपालिका के जेई को निर्देश दिया है कि वे बिल्डिंग की तकनीकी जांच कर उसकी रिपोर्ट दें। एसडीएम ने बताया कि जांच में अगर बिल्डिंग कंडम घोषित की गई तो उसके ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि उक्त भवन राजा चंद्रभाल सिंह जूदेव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें