फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किसी भी हाल में न हो श्रमिकों का शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने सभी उद्यमियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में श्रमिकों का शोषण न हो।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को ऋण दिए जाने के संदर्भ में कुल प्राप्त आवेदन एवं प्रेषण का बैंकवार समीक्षा की। साथ ही पात्र युवाओं को अविलंब ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।
युवाओं को ऋण देने के साथ ही सभी बैंकर्स को माह मार्च तक 50 प्रतिशत तक सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत बड़े कृषकों को लोन दिया जाए। जिलाधिकारी ने निजी औद्योगिक पार्कों के विकास की योजना, निवेश मित्र पोर्टल के अंतर्गत लंबित प्रकरण की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जनपद में हस्ताक्षरित एमओयू की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी फैक्ट्री में श्रमिकों को जो भी समस्या आ रही हैं उन पर संज्ञान लेते हुए उसका निस्तारण कराया जाए। वहीं इसके पूर्व उन्होंने जिला सहकारी विकास समिति कि बैठक ली।
इसमें उन्होंने नई समितियों के गठन के लिए अभियान चलाने के साथ ही 15 फरवरी तक प्रत्येक समिति में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। इसके अलावा उन्होंने निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करने को भी कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उद्यमीगण सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें