फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता: राधामोहन

विज्ञापन
टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्य? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव जीतने का मंत्र दिया। इसके लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की अपील की। टीडी कॉलेज के बलरामपुर सभागार में उन्होंने पंचायत चुनाव के तैयारी की समीक्षा की।
विज्ञापन

जौनपुर और मछलीशहर जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता के बल पर ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। पिछले 15 साल के सपा, बसपा सरकार में लूट, गुंडागर्दी, दहशतगर्दी का माहौल था। आज उन्हीं पर योगी सरकार का बुलडोजर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन में कोई दुखी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार उसके मंत्री के परिजन सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। योगी राज में कानून व्यवस्था अच्छी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर देव सिंह, अशोक सिंह, अशोक श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव मिश्रा, सांसद बीपी सरोज, विधायक डॉ. हरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज दुबे, रामसूरत बिंद, सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, किरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, संदीप सरोज, उमाशंकर सिंह, अवधेश यादव, आमोद सिंह, संजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें