फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन में रखे गए मजदूरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
21- सिकरारा क्षेत्र के सिरसी गांव में खुले आसंमान के नीचे क्वारंटाईन में रखे गये दूसरे प्रदेश से आय - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के श्रीनेतगंज क्वारंटीन सेंटर में रखे गए मजदूरों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की बीच क्वारंटीन किए गए लोगों ने भागने का भी प्रयास किया। जानकारी होने पर बीडीओ ने सभी को होम क्वारंटीन रहने का निर्देश देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से आने मजदूरों को प्राथमिक विद्यालय खजुरहट श्रीनेतगंज में तीन मई से क्वारंटीन किया गया है। जिसमें खजुरहट, कोढ़ा, थलोई, जाहांसापुर गांव के 13 लोगों को रखा गया था। श्रीनेतगंज विद्यालय में बने क्वारंटीन स्थल में रहने वाले लोगों ने दुर्व्यवस्था का विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप लगाया कि सेंटर में न तो कोई चिकित्सक ही जांच करने आया और न ही ब्लाक कर्मी व ग्राम प्रधान ही हमारी परेशानी सुनने के लिए आ रहे हैं। जिस विद्यालय में रखा गया है उसकी सफाई करने के लिए सफाई कर्मी कभी नहीं आता है। शौचालय के साथ परिसर में गंदगी फैली है। पीने के लिए साफ पानी भी नहीं मिल रहा है। सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था नहीं है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि सेंटर में रहने वाले लोग रात में अपने घर चले जाते हैं। जिसके कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। खंड विकास अधिकारी राजन राय का कहना है कि प्रवासी मजदूर घर पर ही क्वारंटीन किए जा रहे है। उन्हें क्वारंटीन स्थल पर नहीं रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें